रायसेन देवरी के शहीद प्रकाश चंद्र खेल ग्राउंड में ग्राम पंचायत स्तर पर हुआ कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

खबर है जहां रायसेन जिले
के तहसील देवरी के अंतर्गत देवरी नगर के शहीद प्रकाश चंद्र खेल ग्राउंड में पंचायत स्तर पर
देवरी ग्राम पंचायत द्वारा खेल स्टेडियम मैं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ बता दें कि यह कार्यक्रम जिला रायसेन के तहसील देवरी के ग्राम पंचायत मैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में शासन की योजना एवं जिला कलेक्टर उमाशंकर भार्गव एवं जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा बा डिप्टी कलेक्टर अनिल डामोर के कुशल मार्गदर्शन में रायसेन जिले की ग्राम पंचायत देवरी में पंचायत स्तर के द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का कार्यक्रम संपन्न हुआ बता दें कि कबड्डी प्रतियोगिता में स्कूल के छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया जिसमें बताया जाता है कि स्कूल के छात्रों के बीच 14 वर्ष से 20 वर्ष के बीच में कबड्डी का मुकाबला हुआ l छात्रों की उपस्थिति कबड्डी प्रतियोगिता के कार्यक्रम मैं सम्मिलित हुए, यह कबड्डी प्रतियोगिता का कार्यक्रम बीते दिन गुरुवार को पंचायत स्तर पर रखा गया यह कार्यक्रम खेल ग्राउंड में संपन्न हुआ इस कार्यक्रम की समापन 28 फरवरी को होगा कबड्डी के इस कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए कार्यक्रम की बेला में विशेष उपस्थिति सरपंच पुष्पा बाई एवं मनोज सोनी उप सरपंच, सचिव जसवंत सिंह लोधी, रोजगार रामचरण अहिरवार एवं ग्राम के प्रकाश सलामी पीसीओ, सहित अनेकों नागरिकों की उपस्थिति सराहनीय रही l खबर रायसेन से जिला राजेश साहू की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ