देवनगर के इतिहास में पहली बार गोलीकांड आरोपी पुलिस की हिरासत में पूछताछ जारी

देवनगर के इतिहास में पहली बार गोलीकांड व्यापारी संजय जैन को मारी गोली
एक आरोपी देवनगर पुलिस की हिरासत में पूछताछ जारी एक फरार
रायसेन से राजेश साहू के साथ अभिषेक मालवीय की रिपोर्ट
गैरतगंज/ तहसील मुख्यालय गैरतगंज के अंतर्गत आने वाले तहसील टप्पा देवनगर में नगर के नजदीकी बम्होरी रोड तलैया मंदिर के पीछे का मामला बीते  दिन मंगलवार की घटना को लेकर रात्रि के लगभग 11:00 बजे की घटना सुर्खियों में बयां करती है बता दें कि मामला देव नगर के रोशनपुरा निवासी संदीप धाकड़ के द्वारा साथ में अन्य साथी को लेकर संजय जैन के साथ घटना घटित की बता दें कि आरोपी संदीप धाकड़ एवं लोकेश धाकड़ के द्वारा लेनदेन को लेकर गर्मागर्म बातचीत के बाद झूमा झटकी भी हुई। इसके बाद आरोपी द्वारा व्यापारी को गोली चलाई लेकिन ईश्वर की कृपा रही की व्यापारी के हाथ में जाकर गोली लगी। घटनास्थल पर निरीक्षण करने पहुंचे एसडीओपी सुनील वरकड़े बेगमगंज द्वारा साथ में चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह राजपूत एवं सूचना संकलन कल्याण सिंह गुर्जर भी साथ में रहे एवं मीडिया से साथ में आधा दर्जन के लगभग पत्रकार बंधु कवरेज के लिए साथ में रहे बता दें कि पूरी घटना की जानकारी को वरिष्ठ अधिकारियों के पूछताछ के दौरान परिजनों द्वारा यह बात बताई गई। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच पैनी नजर से की जा रही है। पुलिस जांच में जुटी हुई है जो भी तथ्य सामने आएगा शीघ्र खुलासा होगा।अभी जांच जारी है। बता दें कि पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि
दुकान में लूट की नीयत से  घुसे, दुकानदार पर चलाई गोली जिला रायसेन के पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला के सख्त आदेश और निर्देशन पर एडिशनल एसपी अमृत मीणा के कुशल मार्गदर्शन में एसडीओपी सुनील वरकडे बेगमगंज साथ में थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा देवनगर की पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। बता दें कि गैरतगंज तहसील अंतर्गत आने वाले भोपाल-सागर मुख्य मार्ग पर देवनगर (देहगांव) निवासी संजय जैन जिनकी देवनगर में  इलेक्ट्रॉनिक शिवम हार्डवेयर की दुकान है।जिसको बीते दिन मंगलवार की रात देवनगर के ही रहने बाले संदीप धाकड़ बा लोकेश धाकड़ ने संजय जैन की दुकान में घुस कर बंदूक की नोक पर लूट करने का प्रयास किया जिस का विरोध करने पर दुकान संचालक संजय जैन पर संदीप धाकड़ और एक अन्य ने जानलेवा हमला कर दिया जिस से उनके सिर में चोट आई है फिर भी संजय जैन ने आरोपियों को पकड़ लिया जिस से वोखलाये 
आरोपी संदीप धाकड़
लुटेरों ने बंदूक से हमला कर दिया लेकिन संजय जैन की किस्मत अच्छी थी कि गोली हाथ की उंगली में लगी जिस से संजय जैन की जान बच गई और भोपाल के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।देहगांव थाना प्रभारी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है एवं आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ