गंजबासौदा में भाजपा नगर पालिका उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर को 1 साल की जेल
एडिटर इन चीफ अभिषेक मालवीय
मध्य प्रदेश के विदिशा जिला अंतर्गत आने वाले गंज बासौदा में भाजपा के नगर पालिका उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर को 10 साल पुराने मामले में सेशन कोर्ट द्वारा 1 साल की सजा सुनाई गई है
बता दें कि वकील से मारपीट के मामले में यह सुनवाई की गई है
नगर पालिका उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर का इस वारदात से पहले और बाद में भी कई मामलों में नाम उछलता रहा है संदीप पर खुद को पूर्व मंत्री और खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह का रिश्तेदार बताकर प्रशासनिक अधिकारियों पर धौष जमाने के आरोप भी लगते रहे हैं हालांकि संदीप ने इन आरोपो को निराधार बताया है
जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले ही एक युवक ने संदीप द्वारा लाठी डंडों से मारपीट की शिकायत एसपी ऑफिस में पिंड भरते हुए की थी
पीड़ित भूपेंद्र का कहना है कि नगर पालिका उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए संदीप ने भूपेंद्र को पीटा था उसकी राजनीतिक पहुंच के चलते गंज बासौदा थाने में सुनवाई नहीं हुई तो जख्मी युवक भूपेंद्र सिंह राजपूत दंडवत होकर विदिशा एसपी ऑफिस पहुंचा था उसने एसपी साहब को शिकायत करते हुए अपने जख्म भी दिखाए थे भूपेंद्र सिंह ने संदीप पर प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ फोटो के सहारे पुलिस पर दबाव बनाकर दर्ज न करने से रोकने का भी आरोप लगाया था
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्या भाजपा के वरिष्ठ नेता नगर पालिका उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर को संरक्षण देंगे या फिर भाजपा से बेदखल करेंगे
0 टिप्पणियाँ