लहार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 11 भाजपा प्रत्याशी अम्बरीष शर्मा गुड्डू के समर्थन में दबोह के सरस्वती शिशु मंदिर प्रंगरण में विशाल जनसभा हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारत सरकार एसपी सिंह बघेल जी उपस्थित हुए,उनके साथ डॉ राजकुमार सिंह कुशवाह उपाध्यक्ष बीज एवं फार्म विकास निगम मध्य प्रदेश शासन दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री भी उपस्थित रहे। जनता को संबोधित करते हुए एसपी सिंह बघेल जी ने कहा की लहार क्षेत्र में जिस प्रकार से जनसंपर्क के दौरान अम्बरीष शर्मा जी को जनता का आशीर्वाद में मिल रहा है उसको देखकर ऐसा लग रहा है कि आने वाले 17 नवम्बर को लहार विधानसभा की जनता अपना अमूल्य मत देकर अम्बरीष शर्मा जी को जीता कर लहार को विकास से जोड़ेगी। जिस प्रकार से आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से देश के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का काम किया है ऐसा दिखाई पड़ता है कि जनता को पता है कि किस सरकार में हमें विभिन्न प्रकार की योजनाओं से लाभ मिला है। कभी 70 साल की कांग्रेस सरकार ने हमें ना गैस कनेक्शन दिया, न किसानों के सम्मान के बारे में सोचा, न बेटियों के सम्मान के बारे में सोचा, न महिलाओं को सम्मान के बारे सोचा, उस समय तो देश में ऐसा लगता था कि एक परिवार ही मानो देश चला रहा हो, लेकिन आज माननीय प्रधानमंत्री जी ने इस मानसिकता को बदलते हुए आज पूरा देश कंधे से कंधा मिलाकर देश की उन्नति में अपना सहयोग दे रहा है साथ ही हमें ये ध्यान रखना चाहिए हम 35 साल से ऐसे अयोग्य व्यक्ति को जीता रहें जिसने 80 दिन में बघेल समाज की 82 पकड़ें करवाईं थीं मित्रों हमनें जो दिन देखें हैं वो हमारी आने वाली पीढ़ी को न देखना पड़े उन्हें अच्छी शिक्षा मिल सके इसलिए अम्बरीष शर्मा गुड्डू का साथ दें उनको अपना आशीर्वाद दें
भाजपा प्रत्याशी अम्बरीष शर्मा गुड्डू ने जनता जनता से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि मेरी ताकत आप हैं मेरे भाइयों ,मेरी बुजुर्गों ,मेरे युवा साथियों मेरी माताओं ,मेरी बहनों मैं अकेले कुछ भी नहीं आप सबकी ताकत की वजह से ही आज मैं इस अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए खड़ा हुआ हूं और मैं विश्वास दिलाता हूं कि मैं आपकी सेवा में किसी भी प्रकार की कसर नहीं छोडूंगा।
ब्यूरो चीफ चंचल तिवारी
0 टिप्पणियाँ