शक ने बनाया पति को हैवान:पूछताछ में बोला- वो फोन पर किसी से बात करती थी, लकड़ी काटने के बहाने पत्नी को जंगल ले गया और कुल्हाड़ी से हाथ काट दिए

शक ने बनाया पति को हैवान:पूछताछ में बोला- वो फोन पर किसी से बात करती थी, लकड़ी काटने के बहाने पत्नी को जंगल ले गया और कुल्हाड़ी से हाथ काट दिए

सागर
आरोपी पति रणधीर गौंड। - Dainik Bhaskar
आरोपी पति रणधीर गौंड।
  • बंड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बमनोरा में पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी के हाथ काटने का मामला
  • आरोपी पति को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया

पूछताछ में आरोपी रणधीर ने बताया पत्नी आरती फोन पर किसी से बात करती थी। चरित्र शंका को लेकर हत्या की साजिश बनाई और रात के समय उसे लकड़ी काटने के बहाने जंगल में ले गया। जहां जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी से उसके हाथ काट दिए। हालांकि वो बच गई। मामले में बंड़ा पुलिस ने आरोपी रणधीर को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। बंड़ा थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया पत्नी के हाथ काटने वाले आरोपी पति रणधीर को बमनोरा के पास से गिरफ्तार किया है। कोर्ट पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

चरित्रशंका में दिया था वारदात को अंजाम

आरोपी रणधीर अपनी पत्नी पर चरित्रशंका करता था। इसी के चलते 22 मार्च की रात आरोपी लकड़ी काटने के बहाने पत्नी आरती को जंगल लेकर पहुंचा था। जहां लकड़ी का गट्‌ठा सिर पर रखने की बात को लेकर विवाद किया। इसी दौरान उसने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी आरती के दोनों हाथ काट दिए। खून से लथपथ आरती घर पहुंची। जहां ससुर और जेठानी ने आरती को अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथिमक उपचार के बाद भोपाल हमीदिया अस्पताल रैफर किया गया। हमीदिया अस्पताल में डॉक्टर्स की टीम ने ऑपरेशन कर आरती के दोनों हाथों को जोड़ा था

Report:- Editor in Chief Abhishek Malviya 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ