पेड़ काटने पर लगा 1.21 करोड़ का जुर्माना:50 साल में एक पेड़ से मिलती 11 लाख 97 हजार 500 रुपए की ऑक्सीजन; पेड़ों का महत्व समझें, इसलिए लगाया बड़ा जुर्माना

पेड़ काटने पर लगा 1.21 करोड़ का जुर्माना:50 साल में एक पेड़ से मिलती 11 लाख 97 हजार 500 रुपए की ऑक्सीजन; पेड़ों का महत्व समझें, इसलिए लगाया बड़ा जुर्माना

रायसेन/बम्होरी

एक पेड़ 50 साल में हमें क्या-क्या देता, इसी को आधार मानकर जुर्माना तय किया
बम्हौरी वन परिक्षेत्र अधिकारी महेंद्र कुमार पलेचा ने बताया कि डायरेक्टर जनरल इंडियन काउंसिल ऑफ फॉरेस्ट ट्री रिसर्च एंड एजुकेशन के अनुसार एक पेड़ की उम्र 50 साल होती है। 50 साल में एक पेड़ 52 लाख 400 रु. की सुविधा प्रदान कर सकता है। इनमें 11 लाख 97 हजार 500 रु. की ऑक्सीजन है, जो वो छोड़ता है। यही ऑक्सीजन प्राणवायु का काम करती है। इतने सालों में यही एक पेड़ 23 लाख 68 हजार 400 रु. का वायु प्रदूषण नियंत्रित करता है। जबकि 19 लाख 97 हजार 500 रु. मूल्य की भूक्षरण नियंत्रण व उर्वरता बढ़ाने में सहयोग करता है।

बारिश के पानी को रोकने, कटाव रोकने, जल को रिसाइकिल करने में 4 लाख 37 हजार रु. की मदद देता है। इस तरह एक पेड़ हमें 50 साल में 52 लाख 400 रु. से अधिक का फायदा पहुंचाता है। इसलिए छोटे लाल पर सागौन के दो पेड़ काटने पर 1 करोड़ 21 लाख 7 हजार 700 रु. जुर्माना लगाया है। फिलहाल मामला कोर्ट में है। इसमें 26 अप्रैल को ही चालान पेश किया गया है। साथ ही पेड़ काटने से होने वाले नुकसान के आधार पर कड़ी सजा देने की मांग की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ