कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ना जरूरी - 7 मई तक कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ना जरूरी - मुख्यमंत्री चौहान ने की अपील

7 मई तक कोरोना कर्फ्यू का करायें कड़ाई से पालन 

भोपाल : बुधवार, अप्रैल 28, 2021

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने से ही कोरोना पर विजय पाई जा सकती है। प्रदेश एक्टिव केसेस में देश में 7 वें नंबर से बेहतर स्थिति में होकर 11 वें नंबर पर आ गया है। परंतु कोरोना का स्वरूप कब क्या रूप ले ले इसलिए हमें संभलकर चलना होगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि संक्रमण को रोकने के लिये 7 मई तक कोरोना कर्फ्यू का कढ़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री चौहान कोरोना नियंत्रण के संबंध में आज कोविड प्रभारी मंत्रियों, कमिश्नर, कलेक्टर्स, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक एवं जिले में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों से वर्चुअली चर्चा कर रहे थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ