एक बार फिर जनता के संकटमोचक बने समाजसेवी अशोक राठौर

एक बार फिर जनता के संकटमोचक बने समाजसेवी अशोक राठौर
अभिषेक मालवीय रायसेन
रायसेन/कोरोंना जैसी वैश्विक महामारी में मरीजो की लगातार बेड एवं ऑक्सिजन की कमी आ रही है जिससे सबक लेकर अब समाजसेवी भी आगे आ रहे है रायसेन के राठौर एग्रो इंडस्ट्रीज के मालिक समाजसेवी अशोक राठौर एवं उनके पिताजी द्वारा जिला चिकित्सालय रायसेन में 10 बेड सेट एवं ऑक्सिजन सिलिंडर दान में दिए साथ ही श्री राठौर ने कहा कि कोई भी आम नागरिक इस विकट महामारी में दान करके पूण्य का लाभ कमा सकता है एवं उन्होंने लोगो से अपील की वे भी सहयोग करे ।कोरोना से बचाव के लिए उन्होंने शहरवासियों से मास्क लगाने एवं अपने अपने घरों में रहने की अपील की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने धन्यवाद व्यक्त किया,एवं इस मौके पर जिला कलेक्टर उमाशंकर भार्गव, एस.डी.एम ,तहसीलदार अजय पटेल,ऋषिनाथ सिंह कुशवाह,आदित्य शर्मा आदि उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ