अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने 80 लोगों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
एडिटर इन चीफ अभिषेक मालवीय गैरतगंज
गैरतगंज/ तहसील मुख्यालय गैरतगंज के अंतर्गत आने वाले ग्रामो मै अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गैरतगंज ने सोमवार को आरोग्य सेतु अभियान के तीसरे दिन करीबन 80 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जिसमें ग्राम- जुझारपुर, केसली में जाकर लोगों का तापमान नापा अभियान के दौरान ग्राम के लोगों के नाम की सूची बनाई गई है जिसमें से एक सूची अनुविभागीय अधिकारी को, एक शासकीय अस्पताल और एक नगर पंचायत अधिकारी को दी जाएगी जिससे जिन लोगों का तापमान ज्यादा है जल्द से जल्द उनकी जांच की जा सके नगर के कार्यकर्ताओं ने अभियान के प्रथम दिन गांव में जाकर दवाइयां बांटी दूसरे दिन सैनिटाइजर किया और अब तीसरे दिन गांव में जाकर लोगों को वैक्सीन के लिए प्रेरित कर रहे हैं और उनका तापमान जांच रहे हैं
0 टिप्पणियाँ