क्षेत्रीय विधायक श्री रामपाल सिंह ने उपलब्ध कराएं 9 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर

क्षेत्रीय विधायक श्री रामपाल सिंह ने उपलब्ध कराएं 9 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर
 राकेश मालवीय रायसेन ।
बेगमगंज/क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने सिविल अस्पताल बेगमगंज के लिए पांच एवं सिलवानी के लिए चार ऑक्सीजन के जंबो सिलेंडर उपलब्ध कराएं है । इसके पूर्व विधायक श्री सिंह  10 -10  लाख विधायक निधि से बेगमगंज एवं सिलवानी की अस्पतालों के लिए अलग से 25 - 25 बेड के एक -एक कोविड-19 सेंटर बनाने को जारी किए थे जोकि प्रशासनिक औपचारिकता के चलते अभी तक संबंधित अस्पतालों में सामग्री के लिए उपलब्ध नहीं हो सके। बताया जा रहा है कि एक निश्चित प्रक्रिया के तहत कलेक्टर द्वारा विधायक निधि जारी की जाती है। उसके बाद निर्धारित एजेंसी के द्वारा विधायक निधि के कार्य किए जाते हैं। 
     इस संबंध में विधायक  रामपाल सिंह का कहना है कि कलेक्टर ने बताया है कि आवंटित राशि 10-10 लाख रुपए की सामग्री खरीदने के लिए टैंडर बुलाए गए हैं। जल्दी काम हो जाएगा। साथ ही बेगमगंज अस्पताल में वेंटिलेटर मशीन भी तत्काल शुरू कराने की व्यवस्था की जा रही है। हम ने ऑक्सीजन सिलेंडर और पलंग भेजें है और भी सामग्री भेजते जाएंगे। किसी भी नागरिक को परेशान नहीं होना पड़ेगा । निश्चित रहें उनके बेहतरीन इलाज की व्यवस्था यहीं होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ