तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलटी - गैरतगंज

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलटी - गैरतगंज 
अभिषेक मालवीय गैरतगंज 
गैरतगंज/ तहसील मुख्यालय गैरतगंज के अंतर्गत आने बाली भानपुर घाटी एवं समनापुर जोड के पास हुआ सड़क हादसा  बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्राली सिहोरा की है जो कि गैरतगंज से सीमेंट एवं लोहे के तार लेकर आ रहे थे इसी दौरान भानपुर घाटी पर ट्रेक्टर ट्रॉली बहुत रफ्तार में थी ट्रेक्टर ड्राइवर द्वारा ट्रैक्टर को न्यूटल कर दिया गया बा ट्रैक्टर काफी रफ्तार में था तो घाटी पर ट्रैक्टर ड्राइवर उसको संभाल नहीं पाया जिससे नियंत्रित होकर रोड के बीचो-बीच ट्रॉली घिस्टाटे हुई पलट गई यह तो अच्छा हुआ कि ट्रेक्टर ड्राइवर ब उसका साथी सही सलामत बच गया ब इसकी चपेट में आने से कई लोग बच गए नहीं तो भयानक हादसा हो जाता
ऐसे में सवाल यह उठता है कि संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान इनको यह सामान कहां से मिला क्या इन दुकानों की अनुमति प्रशासन द्वारा दी गई है अगर नहीं दी गई है तो स्थानीय प्रशासन की आंखों के सामने से यह लोग कैसे लेकर आए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ