ग्राम मुक्तापुर में किल कोरोना अभियान के तहत लोगों को जागरूक कर रही है आंगनवाड़ी सुपरवाइजर

सलामतपुर रायसेन से अभिषेक मालवीय की रिपोर्ट
किल कोरोना अभियान 2 के सांची ब्लॉक के ग्राम मुक्तापुर में महिला बाल विकास दीवानगंज सेक्टर की सुपरवाइजर नीता अहिरवार एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पूजा राजपूत द्वारा डोर टू डोर जाकर किल कोरोना अभियान दो के तहत ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कोरोनावायरस की रोकथाम एवं बचाव के संबंध में महिलाओं को जानकारी दी जा रही कि घर पर रहे सुरक्षित रहें मास्क हमेशा लगाएं 2 गज की दूरी बनाएं अनावश्यक घर से बाहर ना जाएं साबुन से हाथों को धोए, सर्दी खांसी बुखार के सिम्टम्स आने पर डॉक्टर की सलाह पर कोविड-19 जांच करवाएं।
0 टिप्पणियाँ