अभिषेक मालवीय गैरतगंज Editor in Chief
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकार साथियों व उनके परिवार के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय कोरोना संक्रमण बीमारी को देखते हुए लिया है प्रदेश के मीडिया के साथियों का कोरोना का इलाज सरकार कराएगी
मीडिया के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल के सभी सदस्य अधिमान्य और गैर अधिमान्य साथियों का कोरोना के इलाज की चिंता सरकार करेगी
बता दें कि इस योजना में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल के संपादकीय विभाग में कार्य कर रहे सभी पत्रकार, डेस्क में पदस्थ पत्रकार साथी, कैमरामैन, फोटोग्राफर सभी को कव्हर किया जाएगा मीडिया के साथियों के परिवार के कोरोना इलाज की चिंता भी सरकार करेगी
कोरोना महामारी में कई पत्रकार साथियों की जान गई है एवं प्रदेश के देश के समस्त पत्रकार अपनी जान को जोखिम में डालकर अपने कार्य में बिना भेदभाव के लगे हुए हैं सभी मीडिया के साथी करोना महामारी के काल में जन जागृति का धर्म निभा रहे है।
0 टिप्पणियाँ