एडिटर इन चीफ अभिषेक मालवीय
रायसेन/सांचेत कस्बा सांचेत स्तिथ श्री राम जानकी मंदिर पर अखंड रामायण पाठ को एक वर्ष सम्पूर्ण हो गया एक वर्ष होने के उपलक्ष् में विशेष नगर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी ग्राम के लोगो ने भोजन प्रसादी ग्रहण की रायसेन जिले के ग्राम पंचायत सांचेत में मेन रोड किनारे श्री राम जानकी मंदिर पर रामायण पाठ के प्रथम वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पूजा अर्चना के साथ ही संपूर्ण अखंड रामायण पाठ किया गया साथ ही मंदिर समिति के द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। आयोजन को लेकर पूरे दिन भक्ति भाव उल्लास का माहौल बना रहा।
वार्षिक उत्सव में समिति के सदस्यों की उपस्थिति में पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात 24 घंटे का अखंड सीता राम कीर्तन पाठ किया जा रहा है जो कि मंगलवार को हवन पूजन आहुति के संपन्न होगी। सभी के सहयोग से भंडारे का भी आयोजन किया गया है। भंडारे में समाज के सभी वर्ग के लोगों ने उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया गया इस दौरान श्री रामजानकी मंदिर समिति के सभी सदस्यगण एवं ग्रामवासी उपस्थित थे
0 टिप्पणियाँ