सोमवार से शिवालयों में गूंजेगा बम बम भोले का जयकारा 26 जुलाई से सावन का महीना प्रारंभ

सोमवार से शिवालयों में गूंजेगा बम बम भोले का जयकारा 26 जुलाई से सावन का महीना प्रारंभ
Editor in Chief अभिषेक मालवीय
रायसेन/सांचेत/सोमवार से  शिवालयों में गूंजेगा बम बम भोले का जयकारा 25 जुलाई से सावन का महीना आरंभ हो गया है, 26 जुलाई को पहला सोमवार, दूध, हल्दी और बैंगन का न करें प्रयोग सगोनिया शिव मंदिर पुजारी पंडित अरुण कुमार शास्त्री सांचेत बालों ने बताया कि
सावन का पहला सोमवार 26 जुलाई को है. सावन में क्या करें और क्या नही शास्त्रों में सावन के मास को विशेष माना गया है. अभी आषाढ़ मास चल रहा था आषाढ़ मास का समापन पूर्णिमा को तिथि हो गया हैं इस पूर्णिमा की तिथि को गुरु पूर्णिमा का पर्व भी मनाया गया है. इस पूर्णिमा को आषाढ़ पूर्णिमा भी कहते हैं.
श्रावण मास यानि सावन के महीने में सोमवार के दिन का विशेष महत्व बताया गया है. सावन का संपूर्ण महीना भगवान शिव को समर्पित है. चातुर्मास आरंभ हो चुकें. आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी, जिसे देवशयनी एकादशी भी कहते हैं, से चातुर्मास आरंभ हो चुका है. चातुर्मास में शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते है. शादी विवाह जैसे मांगलिक कार्यों को चातुर्मास में वर्जित माना गया है 
शिव शक्ति पीठ सौजना मंदिर के पंडित प्रिंयक कृष्ण शास्त्री बताते है कि सावन का पहला सोमवार
सावन मास का पहला सोमवार 26 जुलाई 2021 को है. इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है. शिव भक्त इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव की उपासना करते हैं. मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए और अभिषेक करना चाहिए. ऐसा करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. सावन में कब सोमवार हैं जानते हैं 
पहला सावन सोमवार व्रत- 26 जुलाई 2021
दूसरा सावन सोमवार व्रत- 2 अगस्त 2021
तीसरा सावन सोमवार व्रत- 9 अगस्त 2021
चौथा सावन सोमवार व्रत-16 अगस्त 2021
सावन में इन बातों का ध्यान रखे
सावन में कुछ विशेष बातें बताई गई हैं. इनका पालन करना चाहिए. सावन में खानपान को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए. ऐसा माना जाता है कि सावन में ब. इनका पालन करना चाहिए. सावन में खानपान को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए. ऐसा माना जाता है कि सावन में बैंगन, दूध आदि का सेवन नहीं करना चाहिए. इसके साथ ही भगवान शिव की पूजा के दौरान हल्दी का प्रयोग नहीं करना चाहिए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ