MP 24X7 NEWS EDITOR-IN-CHIEF - ABHISHEK MALVIYA
देश में कोरोना वायरस का प्रकोप खत्म नहीं हुआ है। कई राज्यों में परिस्थितियां अब नियंत्रण में है। ऐसे में लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया धीरे-धीरे शुरू हो गई हैं। वहीं कई प्रदेशों में कोविड-19 के कारण संक्रमण केस काबू पर नहीं हुए हैं। इस बीच कर्नाटक, त्रिपुरा और हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लिया। कर्नाटक ने जहां नाइट कर्फ्यू को जारी रखने का फैसला लिया है। वहीं त्रिपुरा में वीकेंड लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। जबकि हरियाणा में लॉकडाउन को एक हफ्ते तक बढ़ा दिया गया है।
0 टिप्पणियाँ