MP; 10वीं और 12वीं बोर्ड की विशेष परीक्षा सितंबर में

रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र एग्जाम में हो सकेंगे शामिल, 1 से 10 अगस्त के बीच ऑनलाइन होगा रजिस्ट्रेशन 


भोपाल।
 एमपी बोर्ड 1 सितंबर से 25 सितंबर के बीच 10वीं 12वीं कक्षाओं की विशेष परीक्षा आयोजित करेगा। जो छात्र जुलाई में जारी होने वाले रिजल्ट से असंतुष्ट होंगे, वह इन परीक्षाओं में बैठ सकेंगे। इन छात्रों को सितंबर की विशेष परीक्षा के जरिए अपने मार्क्स सुधारने का मौका दिया जाएगा। परीक्षा के लिए इन्हें 1 अगस्त से 10 अगस्त 2021 तक रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ