अजब प्रेम की गजब कहानी, 9 साल पहले प्रेमी के साथ भागी महीला, 3 बच्चों के साथ लौटी

अजब प्रेम की गजब कहानी, हजीरा थाना क्षेत्र का मामला

ग्वालियर।

कभी कभी प्रेम कहानी इतनी दिलचस्प होती है कि सुनने वालों को तो मजा आता है लेकिन पुलिस का सिरदर्द बढ़ जाता है। ऐसी ही कहानी फिर सामने आई है। हजीरा के गोशपुरा नंबर-2 निवासी ऑटो चालक सुनील दुबे की पत्नी 9 साल पहले  12 अप्रैल 2012 को लापता हो गई थी। 2012 में सुनील की शादी को 7 साल हो चुके थे, लेकिन उनके कोई बच्चा नहीं था। पत्नी के गायब होने पर सुनील ने मामले की शिकायत हजीरा थाना में की थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की। वर्ष 2012 से लेकर दो वर्ष पहले तक सुनील ने हजीरा थाने के कई चक्कर लगाए,  लेकिन पुलिस कोई जवाब नहीं दे सकी।

महिला अपने प्रेमी के साथ दिल्ली में रह रही थी। प्रेमी से उसके दो बच्चे भी हो गए हैं। कुछ समय पहले महिला अपने प्रेमी के साथ वापस लौटी थी। खबर लगी तो पुलिस ने अपनी निगरानी में ले लिया। अब यहां से पुलिस का सिरदर्द फिर बढ़ गया, क्योंकि अब सुनील का अता-पता नहीं हैं। 2 साल से उसे किसी ने नहीं देखा। जहां वह रहता था, वहां से काफी समय पहले मकान खाली कर दिया। मोबाइल नंबर जो दस्तावेज में लिखे थे, वह बंद हो चुके हैं। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इधर,  महिला ने भी मना कर दिया है वह पहले पति सुनील के साथ नहीं रहेगी। यदि पुलिस ने जबरदस्ती की तो वह खुदकुशी कर लेगी। अब हजीरा पुलिस खुद नहीं समझ पा रही कि वह क्या करे।

मकान मालिक के रिश्तेदार के साथ भागी थी
सुनील  किराये से रहता था। सुनील की पत्नी मकान मालिक के रिश्तेदार कल्ला के साथ दिल्ली भागी थी। कल्ला भी टैक्सी चालक है। 40 वर्षीय कल्ला भी शादीशुदा है, लेकिन उसकी पत्नी 11 साल पहले मर गई थी। इसके बाद उसका सुनील की पत्नी से प्रेम प्रसंग हुआ। दोनों ने भागकर शादी कर ली। प्रेमी के साथ शादी के बाद महिला के दो बेटियां भी हुईं। एक की उम्र 7 साल और दूसरी की 4 साल है। अभी दिल्ली में कोरोना से हालत खराब हुई तो कुछ महीने पहले ही कल्ला, महिला और बच्चों को लेकर हजीरा के गदाईपुरा में आकर रहने लगे थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ