सतलापुर पुलिस ने वर्ष 2017 के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

सतलापुर पुलिस ने वर्ष 2017 के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
Edite by अभिषेक मालवीय 7477071513
  रायसेन/पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमृत लाल मीणा रायसेन द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को स्थायी वारंट तामीली करने सम्बन्धी दिशा निर्देश जारी किये है।जिसके पालन में थाना प्रभारी श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा पालन करते हुऐ थाने के उप निरीक्षक आर पी गोहे को स्थायी वारंट तामील करने को बताया था जो आदेश कि तामीली करते हुऐ। दिनाँक 09-12-2021 को मुखबीर कि सूचना पर ग्राम जमुनिया चौकी दीवानगंज थाना सलामतपुर  जाकर चौकी से आर.आशीष कुमार मिश्रा को लेकर वर्ष 2017 का फरार स्थाई वारंटी जितेंद्र सिंह लोधी पिता सौदान सिंह लोधी 36 वर्ष ग्राम-जमुनिया को उसके निवास ग्राम से गिरफ्तार कर सफलता अर्जित कि है।स्थाई वारंटी के विरुद्ध न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भोपाल ने प्रकरण क्रमांक 2150/2017 अन्तर्गत धारा-138  एन आई एक्ट अंतर्गत वारंट जारी होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायसेन से तामीली हेतु प्राप्त हुआ है।
वारंटी को दिनाँक 10-12-2021 को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भोपाल प्रस्तुत किया जायेगा।यह अभियान अभी जारी रहेगा। तामीली में अहम भूमिका उप निरीक्षक आर पी गोहे आर. आशीष कुमार मिश्रा कि रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ