एडिटर इन चीफ अभिषेक मालवीय 7477071513
रायसेन/ जिले में निरंतर समाज को आगे बढ़ाने को लेकर सक्रिय रहे रायसेन जिले मैं मालवीय समाज को नई रूपरेखा देने वाले रायसेन के राकेश मालवीय को अखिल भारतीय धोबी महासंघ के संभागीय अध्यक्ष जितेंद्र मालवीय की अनुशंसा पर एवं प्रदेश अध्यक्ष बलराम मालवीय के निर्देशों पर राकेश मालवीय को 8 अप्रैल 2022 को संभागीय सचिव नियुक्त किया गया बता दें कि राकेश कई सालों से समाज की सेवा कर रहे हैं और वह मालवीय समाज के जिला अध्यक्ष भी रह चुके है निरंतर प्रयासों से जिले में अपनी टीम खड़ी कर समाज को नया मोड़ दे रहे हैं
बता दे कि अभी हाल ही में रायसेन जिले के देवनगर देहगांव में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा एवं चल समारोह निकाला गया था जिसमें राकेश मालवीय की अध्यक्षता में भव्य प्रोग्राम मालवीय समाज द्वारा किया गया जिसकी चर्चा समस्त देवनगर क्षेत्र एवं गैरतगंज क्षेत्र में है।
इनका कहना है-
मैं बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश कनौजिया जी, प्रदेश अध्यक्ष बलराम मालवीय जी एवं संभागीय अध्यक्ष जितेंद्र मालवीय जी को जो मुझे इस लायक समझा और मुझे महासंघ मैं भोपाल संभाग में संभागीय सचिव का स्थान दीया मैं सदैव समाज के प्रति समर्पित रहूंगा
- नव युक्त (ABDM) संभागीय सचिव- राकेश मालवीय रायसेन
हमने राकेश मालवीय जी को जिले में अच्छा कार्य करते देखा और समाज को एकत्रित कर उन्होंने जिले में ही नहीं पूरे प्रदेश में नाम अपना रोशन किया और समाज को एक नया मोड़ दिया समाज में अच्छे कार्य कराना एवं अच्छी सोच को आगे बढ़ाना राकेश मालवीय जी का काम है और हम चाहते हैं कि जिले समेत पूरे प्रदेश भर में राकेश जी संगठन के साथ मिलकर संभाग में कार्य करें
- संभागीय अध्यक्ष- जितेंद्र मालवीय भोपाल
जिले सहित प्रदेश में नाम रोशन करने वाले एवं समाज को आगे बढ़ाने वाले समाजसेवी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश मालवीय जी को अखिल भारतीय धोबी महासंघ में संभागीय सचिव बनाए जाने पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाइयां समस्त समाज आपके साथ हैं
- पत्रकार अभिषेक मालवीय (बनियाखेङी)
0 टिप्पणियाँ