आनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 2022-2023 के अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग द्वारा स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश हेतु पंजीयन एवं सत्यापन की प्रक्रिया शुरू

आनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 2022-2023 के अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग द्वारा स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश हेतु पंजीयन एवं सत्यापन की प्रक्रिया शुरू 
एडिटर इन चीफ अभिषेक मालवीय 
स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय रायसेन 
आनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 2022-2023 के अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग द्वारा स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश हेतु पंजीयन एवं सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसमें प्रवेश के लिए इच्छुक आवेदक ई प्रवेश पोर्टल पर अपना पंजीयन कराएं और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त निर्देशानुसार कार्यवाही करें। पंजीयन के पश्चात ऐसे सभी आवेदनों का आनलाइन सत्यापन किया जाएगा। पंजीयन के समय किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर आवेदक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मेसेज प्राप्त होगा। निर्देशानुसार त्रुटि सुधार हेतु आवेदक निकटतम शासकीय महाविद्यालय में अपने समस्त दस्तावेज लेकर उपस्थित होगा व त्रुटि सुधार एवं सत्यापन करवाएगा। पंजीयन हेतु दिनांक 30-5-2022 स्नातक स्तर के लिए अंतिम तिथि है। स्नातकोत्तर स्तर  हेतु पंजीयन की अंतिम तिथि 31-5-2022 है। प्रथम चरण के पंजीयन हेतु पुरुष आवेदकों को 100 रुपए पंजीयन शुल्क देना होगा जबकि महिला आवेदक के लिए प्रथम चरण में पंजीयन निशुल्क रहेगा।








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ