शाहपुरा में तीन मंजिला मकान गिरा, 1 की मौत


भोपाल । भोपाल के शाहपुरा इलाके में बुधवार शाम अचानक एक मकान गिर गया। इसके मलबे में तीन मजदूर दब गए। हालांकि दो लोगों को तुरंत निकाल लिया गया, जबकि एक मजदूर की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर समेत प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि ये मकान, राजेश चावला का है। उन्होंने हाल में ये मकान खरीदा है। मकान को री-कंस्ट्रक्शन कराया जा रहा था।
बताया गया कि शाहपुरा ए-सेक्टर मकान नंबर-108 को री-कंस्ट्रक्शन के लिए उसकी तुड़ाई चल रही थी। मजदूर हथौड़े की मदद से तुड़ाई कर रहे थे। इसी बीच मकान भरभरा कर गिर गया। काम कर रहे तीन मजदूर नीचे गिर गए। नगर निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी कोलसानी ने बताया कि घटना के समय 6 मजदूर काम कर रहे थे। तीन मजदूर मलबे में दब गए थे। इनमें दो को तुरंत निकाल लिया गया। पुलिस का कहना कि राम विलास कहार(65) की मौत हो गई है। मौके पर दो जेसीबी मलबा हटाने में जुटी रहीं। मलबे में से निकले मजदूर गुरुदयाल ने बताया कि हम लोग हथौड़े की मदद से मकान के नीचे तुड़ाई कर रहे थे। शाम को काम खत्म होने वाला था। मैं औजार लेकर छत पर पहुंचा। इसी बीच अचानक मकान भरभराकर गिर गया। मैं भी नीचे गिर गया। मैं बचने के लिए सीढ़ी के नीचे छिप गया। इस कारण बच गया।
घटनास्थल पर पहुंचे सांसद-विधायक
घटना की खबर लगते ही सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर भाजपा कार्यसमिति की बैठक छोड़कर घटनास्थल पर पहुंच गयीं। पूर्व मंत्री और विधायक पीसी शर्मा भी घटना घटनास्थल पर पहुंचे। पीसी शर्मा ने कहा आखिर बिल्डिंग गिराने के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं किया गया। बिल्डिंग को नीचे की जगह सीधा ऊपर से गिराने का काम क्यों किया गया।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ