उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आनलाइन प्रवेश प्रक्रिया में दिनांक 3 जून 2022 से सीएलसी प्रथम चरण हेतु पंजीयन एवं सत्यापन का कार्य प्रारंभ
Editor In Chief Abhishek Malviya
स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय रायसेनउच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आनलाइन प्रवेश प्रक्रिया में दिनांक 3 जून 2022 से सीएलसी प्रथम चरण हेतु पंजीयन एवं सत्यापन का कार्य प्रारंभ हो गया है स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर प्रवेश के इच्छुक आवेदक आनलाइन पर ई प्रवेश पोर्टल पर अपना पंजीयन कराएं। पंजीयन एवं सत्यापन हेतु अंतिम तिथि 11-6-2022 है आवेदक इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उनके पंजीयन में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो यदि त्रुटि हो जाए तो अपने निकटतम शासकीय महाविद्यालय में जाकर त्रुटि सुधार करवाएं और अपने आवेदन का सत्यापन करवाएं आवेदक पंजीयन करवाते समय वही मोबाइल नंबर डलवाएं जो उनके पास है व चालू है उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आनलाइन प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित समस्त संदेश उसी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे जाएंगे त्रुटि सुधार के अतिरिक्त आवेदक को महाविद्यालय आने की आवश्यकता नहीं है
प्रथम चरण हेतु पंजीयन एवं सत्यापन का कार्य पूरा हो गया है स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर महाविद्यालय आवंटन का कार्य दिनांक 6-6-2022 से प्रारंभ होगा महाविद्यालय आवंटन होने पर आवेदक को सूचना उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त होगी साथ ही वह अपना प्रवेश शुल्क आनलाइन पर विषय चयन के पश्चात जमा कर सकेगा प्रथम चरण में प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11-6-2022 है
0 टिप्पणियाँ