कश्मीर में टारगेट किलिंग के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन




कश्मीर में टारगेट किलिंग के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

दिल्ली के जंतर मंतर पर आम आदमी पार्टी जन आक्रोश रैली निकाल कर कश्मीर में मौजूदा हालात के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी रैली को संबोधित करने के लिए प्रदर्शन स्थल पहुंचेंगे।कश्मीर में एक बार फिर से शुरू हुए टारगेट किलिंग के मामलों ने लोगों के बीच दहशत पैदा कर दी है। इसके विरोध में देश भर में जगह जगह आवाज उठाई जा रही है। इसी बीच रविवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर आम आदमी पार्टी जन आक्रोश रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन करेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी रैली को संबोधित करने के लिए प्रदर्शन स्थल पहुंचेंगे।मालूम हो कि बढ़ते टारगेट किलिंग के मामलों के खिलाफ शनिवार को भी कश्मीरी पंडितों ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया था। सभी प्रदर्शनकारी दिल्ली के रहने वाले थे। इन लोगों ने एक दिन का अनशन भी किया था। आतंकी कार्रवाईयों की निंदा करते हुए कश्मीरी पंडितों ने कहा था कि कश्मीर में इस वक्त हिंदुओं और गैर कश्मीरियों को निशाना बनाया जा रहा है।इसके साथ ही उन्होंने मांग की थी कि उनके बच्चों को या तो सरकार सुरक्षा मुहैया कराए। या फिर, उनको जम्मू या दूसरी किसी सुरक्षित जगह पर भेज दे। जंतर मंतर पर एकत्रित कश्मीरी पंडितों का कहना था कि कश्मीर के इस्लामीकरण को रोकने की जरूरत है। प्रदर्शनकारियों ने पूरे देश में अपने खिलाफ हो रहे अन्याय के प्रति जागरूकता अभियान चलाने की बात भी कही।



*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ