रायसेन में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया,चार लोगों की मौत


रायसेन ।  रायसेन में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे डंपर से जा टकराई। टक्‍कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्‍चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसा जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर सागर मार्ग पर देवनागर व आमखेड़ा के बीच बुधवार सुबह तकरीबन आठ बजे हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों के नाम कमलेश बाई, रामबाई, प्रमोद व सुरजीत बताए जा रहे हैं। कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है, जिन्‍हें जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ