कोलकाता में महिला को मारने के बाद पुलिसकर्मी ने दे दी जान


कोलकाता में बांग्लादेश के डिप्टी हाई कमीशन के सामने गोलीबारी की घटना हुई है। बताया जाता है कि इस गोलीबारी को एक पुलिसकर्मी ने अंजाम दिया है। पुलिसकर्मी द्वारा अंधाधुंध फायरिंग के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं पुलिसकर्मी ने रास्ते से आ रही एक महिला को भी गोली मारी है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। 

पुलिसकर्मी अचानक बाहर निकला और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की चपेट में आकर एक बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद पुलिसकर्मी ने खुद को भी गोली मार ली। उधर घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल यह पता नहीं चल पा रहा है कि आखिर यह पुलिसकर्मी कौन था और उसने इतनी बड़ी घटना को क्यों अंजाम दिया। इसके अलावा पुलिसकर्मी की फायरिंग में मारी गई महिला की भी पहचान नहीं हो पा रही है। घटना के कुछ मिनट बाद भारी संख्या में पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और शवों को ले गए। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ