अगस्त्य संग शाहरुख खान की बेटी सुहाना की तस्वीर वायरल



अगस्त्य संग शाहरुख खान की बेटी सुहाना की तस्वीर वायरल

महानायक अमिताभ बच्चन और किंग शाह रुख खान के बारे में फैंस हमेशा से ही करीब से जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। अमिताभ बच्चन और शाहरुख ही नहीं बल्कि उनके बच्चें भी आपस में काफी क्लोज हैं। अमिताभ बच्चन के अगस्त्य नंदा और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान दोनों बेस्ट फ्रेंड्स हैं। अक्सर दोनों को एक साथ ​चिल और क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। वहीं उनके बीच की जबरदस्त बॉन्डिंग को देखते हुए कई बार तो फैन्स इनके रिलेशनशिप में होने के भी कयास लगाने लगते हैं। इन्हीं खबरों के बीच एक बार फिर दोनों की एक नई तस्वीर चर्चा में आई हैं, जो तेजी से वायरल हो रही है। सुहाना खान और अगस्त्य नंदा की वायरल हो रही तस्वीर को इंस्टेंट बॉलीवुड नाम के इंस्टा पेज से शेयर किया गया है। इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर को फैंस न सिर्फ लाइक बल्कि इस पर कमेंट कर उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। अब तब इस पर काफी सारे लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ