लखनऊ। यूपी में फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार, 26 जुलाई से यूपी के सभी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि पूर्वी से लेकर पश्चिमी यूपी में बारिश हो सकती है। कल यानी 27 और 28 जुलाई को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ मौसम केंद्र के अलर्ट के मुताबिक, आज यानी 26 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। साथ ही कुछ जगहों पर हल्के गर्जन के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि 27 जुलाई को यूपी के अनेक स्थानों पर बारिश होगी और बिजली भी चमकेगी।
मौसम विभाग ने 28 जुलाई को लेकर भविष्यवाणी की है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर भी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान हल्के गर्जन के साथ बिजली भी चमक सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून ट्रफ लाइन उत्तर की तरफ खिसकने से 27 जुलाई से देश के उत्तरी भाग में बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएंगी।
मौसम विभाग के बुलेटिन के अनसार 27 और 28 जुलाई को भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश के सामान्य तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 और 30 जुलाई को बौछारों का दौर रहेगा। फिलहाल, यूपी के ज्यादातर इलाकों में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली हुई है। अगर बारिश होती है तो मौसम और भी सुहाना हो जाएगा।
- देश
- विदेश
- राजस्थान
- _जयपुर-जोधपुर
- _अजमेर-भीलवाड़ा
- _कोटा-उदयपुर
- मध्यप्रदेश
- _भोपाल
- _इंदौर
- _जबलपुर
- _ग्वालियर
- उत्तरप्रदेश
- _लखनऊ
- _अलाहाबाद-गोरखपुर
- _बनारस-अयोध्या
- _आगरा-मथुरा-गज्याबद
- छत्तीसगढ़
- _रायपुर
- _बिलाषपुर
- अन्य राज्ये
- _बिहार-झारखण्ड
- _महाराष्ट्र
- _गुजरात
- _पंजाब
- _हरियाणा
- खेल
- _क्रिकेट
- _फुटबॉल-हॉकी
- _टेनिस-बैडमिंटन
- _अन्य खेल
- मनोरंजन
- _बॉलीवुड
- _हॉलीवुड
- _टीवी गॉशिप
- _मूवी रिव्यु
- धर्म एवं ज्योतिष
- _राशिफल
- _धर्म-कर्म-आश्था
- _वस्तु
- _तीज एवं त्यौहार
- _जीवन मंत्र
- लाइफस्टाइल
- _गैजेट्स
- _युथ करियर
- _हेल्थ
- _पर्यटन
- नारी विशेष
- _खाना खजाना
- _ब्यूटी टिप्स
- _आज की नारी

0 टिप्पणियाँ