सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल को मिली धमकी


नई दिल्ली | सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल को जान से मारने की धमकी दी गई है। उनके घर किसी ने एक लेटर भेजा है, जिस पर सर तन से जुदा करने की धमकी दी गई है। उन्होंने अपने और परिवार की जान को खतरा बताते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। विनीत ने पिछले दिनों हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का आरोप लगाते हुए अजमेर दरगाह से जुड़े सरवर चिश्ती के बेटे आदिल चिश्ती के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी।जिंदल ने मंगलवार रात ट्वीट किया, ''आज जिहादियों ने मेरा भी सर तन से जुदा करने की धमकी दी। मेरे घर पर भेजा गया यह। मेरी और मेरे परिवार की जान को खतरा है। यह बात पहले ही दिल्ली पुलिस मान चुकी है। सीपी दिल्ली और डीसीपी नॉर्थ वेस्ट से आग्रह है कि इस पर कार्रवाई करें।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ