एडिटर इन चीफ अभिषेक मालवीय
रायसेन- स्वामी विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ . इशरत खान मैडम द्वारा विद्यार्थियों को कार्यक्रम संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ बी मिंज पुरुष इकाई एवं डॉ श्वेता माहेश्वरी महिला इकाई द्वारा यूथ महापंचायत में शामिल विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग हेतु चयनित विषयों पर 2 मिनट में प्रत्येक विद्यार्थियों से अपने विचार व्यक्त करवाए गए उसके बाद उन्ही विषयों पर सामूहिक चर्चा की गई । जिन विद्यार्थियों का प्रदर्शन उच्च कोटि का था उन्हें चयनित कर जिला स्तर के लिए आगे जाने हेतु उचित दिशा निर्देश प्रदान किए। इस कार्यक्रम में समस्त महाविद्यालय स्टॉफ एवं 15 से 29 वर्ष के विद्यार्थी उपस्थित रहे और कार्यक्रम में सहभागिता प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का संचालन डॉ ममता कुशगोतिया द्वारा किया गया एवं अंत में आभार प्रदर्शन डॉ सुरेंद्र यादव के द्वारा किया गया।
0 टिप्पणियाँ