ब्लेड से बनी ड्रेस में नजर आईं उर्फी जावेद


उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उर्फी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक वीडियो शेयर की है। उर्फी का यह स्टाइल देख फैंस का सिर भी चकरा गया है। इस वीडियो में उर्फी ब्लेड से बनी शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनकी पूरी ड्रेस में ब्लेड लगी हुई है। साथ ही वह इंस्टाग्राम पर ट्रेंडिंग गाने पर अलग-अलग पोज देती भी दिख रही हैं। साथ की वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, मैंने इंट्रोवर्ट्स के लिए परफेक्ट ड्रेस बनाया है। रेजर कट रेजर से यह ड्रेस बनाई गई है। मैं अपनी टीम को इस क्रेजी आइडिया में मदद करने के लिए शुक्रिया करती हूं  उर्फी जावेद आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। 




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ