प्रमुख सचिब सहित अधिकारीयों से मिला प्रतिनिधि मंडल

सांचेत क्रमोन्नति की जगह समयमान वेतनमान मिलने की उम्मीद
राज्य शिक्षा सेवा में शामिल हुए अध्यापक संवर्ग के हजारों शिक्षकों को करीब पंद्रह बर्ष की सेवा के बाद भी बारह वर्षीय क्रमोन्नति का लाभ न मिलने से इन शिक्षकों में आक्रोश है।पंचायत निर्वाचन की आचार संहिता प्रभावशील होने से पूर्व प्रांत अध्यक्ष भरत पटेल के नेतृत्व में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ क्रमोन्नति,पदोन्नति,स्थानांतरण एवम पुरानी पेंशन लागू कराने के मुद्दों को लेकर मनोकामना यात्रा समूचे प्रदेश में निकाल कर समस्याओं के निराकरण की मांग शासन से कर चुका है।
 संघ के जिला संयोजक राजेश जोशी ने बताया कि प्रांत अध्यक्ष भरत पटेल के नेतृत्व में संघ का एक प्रतिनिधि मंडल ने बीते रोज प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरूण शमी,आयुक्त लोक शिक्षण अभय वर्मा,संयुक्त संचालक आदिम जाति कल्याण विभाग आदि अधिकारियों से मिलकर समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा है। 
 प्रतिनिधि मंडल ने आयुक्त लोक शिक्षण से एपीसी व बीआरसीसी की नियुक्ति हेतु क्रमोन्नति प्राप्त माध्यमिक शिक्षकों को भी पात्र मानने की भी मांग की। आयुक्त द्वारा प्राथमिक,माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची का निर्माण एवम् प्रकाशन शीघ्र कराने का आश्वासन दिया गया है। प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरूण शमी ने दो से तीन माह के अंदर सभी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया है।प्रांत अध्यक्ष भरत पटेल के मुताबिक क्रमोन्नति के स्थान पर दस, बीस एवम् तीस बर्ष की सेवा अवधि पर समयमान वेतनमान देने पर कार्य चल रहा है।और शीघ्र ही समयमान वेतनमान प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि संघ 5 सितंबर तक समस्याओं के निराकरण होने का इंतजार करेगा। इसकेबाद आंदोलन की राह पकड़ी जायेगी।
  संघ के प्रतिनिधि मंडल में प्रांतीय अध्यक्ष भरत पटेल सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ