शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांचेत में हुआ पौधारोपण

सांचेत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विधायल सांचेत में शनिवार को पौधरोपण किया गया पौधा रोपण करने के उपरांत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक राजेश जोशी ने कहा कि आज दुनिया समस्याओं से घिरी हुई है। इन समस्याओं में सबसे बड़ी समस्या है प्राणी, संसार और वनस्पति जगत के बीच बिगड़ता संतुलन। आबादी की बेतहाशा बढ़ोतरी ने इस संतुलन को बिगाड़ा है और हमारे लिए आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी अनेक समस्याएं उत्पन्न कर दी हैं। जंगलों के कटते रहने से मानव जीवन को खतरा पैदा हो गया है। मौसम में काफी परिवर्तन आ गया है। धरती के कुछ भागों में या तो लगातार सूखा पड़ता है या फिर भयंकर बाढ़ आ जाती है। वन और पानी अक्षय-स्रोत होते हैं, जब ये नहीं रहते हैं तो सदा बहने वाली नदियां सूख जाती हैं, बांधों में पानी का स्तर घट जाता है, बिजली का उत्पादन रुक जाता है तथा नहरों में पानी कम हो जाता है। इससे अनाज कम उत्पन्न होता है और उद्योगों के लिए संकट पैदा हो जाता है। वृक्ष न के वल धरती को उपजाऊ बनाते हैं बल्कि हमारे जीवन में भी चैतन्यता उत्पन्न करते हैं। यदि हम अपनी सभ्यता और संस्कृति की रक्षा करना चाहते हैं तो हमें अधिक से अधिक पौधे लगाना चाहिए, बल्कि उनका पालन-पोषण और रक्षा भी करना चाहिए।इस अवसर शिक्षक राजेश जोशी रामप्रकाश बघेल प्रेम नारायण भदोरिया शिक्षक दीपक चौबे करन राठौरिया शीला तिर्की योगेश रैकवार दिनेश आदि उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ