रायसेन नगर पालिका निर्वाचन के परिणाम घोषितरिटर्निंग अधिकारी ने निर्वाचित अभ्यर्थियों को प्रदान किए निर्वाचन प्रमाण पत्र

रायसेन नगर पालिका निर्वाचन के परिणाम घोषित
रिटर्निंग अधिकारी ने निर्वाचित अभ्यर्थियों को प्रदान किए निर्वाचन प्रमाण पत्र
एडिटर इन चीफ अभिषेक मालवीय 
News Source- जिला जनसंपर्क कार्यालय, रायसेन (म.प्र.)
रायसेन, 20 जुलाई 2022
नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 के द्वितीय चरण में जिले के रायसेन नगर पालिका में 18 वार्डो में पार्षदों के निर्वाचन हेतु हुए मतदान की मतगणना शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय छात्रावास रायसेन में सम्पन्न हुई। मतगणना उपरांत निर्वाचन परिणाम घोषित किए गए तथा निर्वाचित अभ्यर्थियों को रिटर्निंग अधिकारी श्री अरविंद दुबे द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
रायसेन नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-1 से राजकुमारी निर्विरोध निर्वाचित हुई है। वार्ड क्रमांक-2 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की असरीन निर्वाचित हुई है। उन्हें कुल 328 मत प्राप्त हुए तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी परवीन बी को 188 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 09 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-3 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के रवि निर्वाचित हुए है। उन्हें कुल 552 मत प्राप्त हुए तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की श्रीमती बेनीदेवी कुशवाहा को 456 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 03 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-4 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के दीपक थोरात निर्वाचित हुए है। उन्हें कुल 959 मत प्राप्त हुए तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की वर्षा लोधी को 752 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 12 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-5 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की किरन सोनी निर्वाचित हुई है। उन्हें कुल 292 मत प्राप्त हुए तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की मीना को 187 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 04 मत प्राप्त हुए हैं।
वार्ड क्रमांक-6 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रभात सिंह निर्वाचित हुए है। उन्हें कुल 621 मत प्राप्त हुए तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के विवेक लोहट को 193 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 08 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-7 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की शमीम बी निर्वाचित हुई है। उन्हें कुल 412 मत प्राप्त हुए तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की कल्पना कांकर को 384 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 05 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-8 से भाजपा के वीरेन्द्र कैलाश निर्वाचित हुए है। उन्हें कुल 422 मत प्राप्त हुए तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस के असलम खां को 405 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 12 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-9 से निर्दलीय योगिता परमार निर्वाचित हुई है। उन्हें कुल 764 मत प्राप्त हुए तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की नीती पंडीया को 475 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 20 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-10 से भाजपा की प्रीति निर्वाचित हुई है। उन्हें कुल 331 मत प्राप्त हुए तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रियंका श्रीवास को 207 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 06 मत प्राप्त हुए हैं।
वार्ड क्रमांक-11 से भाजपा की नेहा चावला निर्वाचित हुई है। उन्हें कुल 1292 मत प्राप्त हुए तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस की सविता को 163 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 05 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-12 से भाजपा की मीना सिंह निर्वाचित हुई है। उन्हें कुल 1369 मत प्राप्त हुए तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस की गीता चौधरी को 151 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 18 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-13 से भाजपा की सविता सेन निर्वाचित हुई है। उन्हें कुल 823 मत प्राप्त हुए तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय रमा को 633 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 37 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-14 से भाजपा के देवेन्द्र सिंह निर्वाचित हुए है। उन्हें कुल 1757 मत प्राप्त हुए तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रियंका को 1256 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 17 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-15 से निर्दलीय यशबती निर्वाचित हुई है। उन्हें कुल 580 मत प्राप्त हुए तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी दीपिका शर्मा को 398 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 11 मत प्राप्त हुए हैं।
वार्ड क्रमांक-16 से निर्दलीय आरिफ हुसैन निर्वाचित हुए है। उन्हें कुल 331 मत प्राप्त हुए तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के सै. आरिफ को 261 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 03 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-17 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की अज़ीज़ा बी निर्वाचित हुई है। उन्हें कुल 783 मत प्राप्त हुए तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की मिली उर्फ शिखा राठौर को 642 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 07 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-18 इंडियन नेशनल कांग्रेस के गोर्वधन निर्वाचित हुए है। उन्हें कुल 1034 मत प्राप्त हुए तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय कमलेश कुमार को 355 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 20 मत प्राप्त हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ