उधार के पैसे मांगने पर की हत्या


रायपुर | छत्तीसगढ़ के बस्तर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां दोस्तों ने दोस्त की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक मृतक युवक ने अपने दोस्तों को पैसे उधार दिए थे। जब उसने वापस मांगे तो उसने मारने की योजना बनाई।  तीन लोगों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी।पुलिस ने बताया कि पहले सभी आरोपियों ने मृतक युवक को अपने पास बुलाकर शराब पिलाई, जिसके बाद मौका पाकर उसको गला घोंट कर मार डाला और  शव को पुल के नीचे फेंक दिया। मामले की छानबीन कर रही पुलिस ने आरोपियों को हत्या के छह दिन बाद धर दबोचा। जांच में खुलासा हुआ कि युवक ने अपने साथियों को उधार दिए थे जिसे वापस मांगने पर उसकी मौत के घाट उतार दिया।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ