चार छात्र नाले में डूबे




छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में शुक्रवार को एक सरकारी स्कूल के चार छात्र एक नाले में नहाने के दौरान डूब गए।कोंडागांव के पुलिस अधीक्षकदिव्यांग पटेल ने बताया कि घटना कोंडागांव थाना क्षेत्र के बाफना गांव में शाम करीब चार बजे हुई।अधिकारी ने कहा कि कक्षा 12 के छात्रों का एक समूह नहाने के लिए नाले में गया था और उनमें से चार की डूबने से मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पांच अन्य छात्रों को जलाशय से सुरक्षित बचा लिया गया। अधिकारी ने कहा कि मृतकों के शवों को बाहर निकाल लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ