सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी


बिलासपुर। शुक्रवार की शाम सिरगिट्टी के नयापारा में सैलून संचालक ने दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पर पहुंचे स्वजन ने जमकर हंगामा मचाया। इस पर कुछ लोगों का मृतक के भाई से विवाद भी हो गया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। इसके बाद शव कब्जे में लेकर दुकान को सील कर दिया है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।सिरगिट्टी के नयापारा में रहने वाले राकेश श्रीवास सैलून का संचालन करते थे। शुक्रवार को वे अपनी दुकान में ही थे। शाम को उन्होंने दुकान का पर्दा गिराकर अंदर फांसी लगा ली।शाम छह बजे के करीब एक युवक वहां पर बाल कटाने के लिए गया। अंदर दुकान संचालक के शव को फांसी पर झूलते देख उसने लोगों को जानकारी दी।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ