उज्जैन। टॉवर चौराहे पर छात्र इन्द्र कुमार मेघवाल की एक शिक्षक के द्वारा निर्मम हत्या के प्रकरण के दोषि पर उचित कार्यवाही कर फांसी की सजा एवं मृतक आश्रित को उचित मुआवजा दिये जाने के संबंध मे टॉवर चौराहे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर जातिवादी मटके फोड़े गए। तत्पश्चात महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम कलेक्टर महोदय एसडीएम साहब को ज्ञापन दिया गया। संगठन प्रमुख राम सोलंकी ने बताया कि इन्द्र कुमार मेघवाल के परिवार को सहायता राशि 50 लाख रूपये दी जाये। परिवार में दो व्यक्तियों को शासकीय नौकरी दी जाये और दोषी को फांसी की सजा दी जाए
महोदय से, उक्त विषय अनुसार निवेदन है कि देश को आजाद हुए 75 वर्ष पूर्ण हो चूके है लेकिन अभी भी देश में अनुसूचित जाति अनुसूचित जाति के वर्ग के लोगों के साथ जातिवाद छुआछुत भेदभाव अन्याय बलात्कार जैसी निन्दनीय घटनाऐं प्रतिदिन घटित हो रही है। हाल ही में राजस्थान प्रदेश के जालोर में छात्र इन्द्र कुमार मेघवाल की पानी के घड़े से पानी पीने के कारण निर्मम हत्या कर दी गयी क्योंकि छात्र दलित था
। यह कि यदि छात्र इन्द्रकुमार मेघवाल को उचित सहायता प्राप्त नही होती है तो डॉ. अम्बेडकर विद्यार्थी संगठन (DAVS) भारतीय बौद्ध महासभा,महिला प्रबुद्ध संगठन, जयस संगठन के द्वारा सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में उग्र आन्दोलन करने हेतु बाध्य रहेगा। जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की रहेगी।
0 टिप्पणियाँ