इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री मसूद अहमद खान जिला न्यायाधीश एवं सचिव न्यायायिक प्राधिकारण ज़िला विदिशा , कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था संचालक फादर सेल्विचन द्वारा की गई। इस बेला मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे एन एस एस जिला संगठक डॉ प्रवीण कुमार जग्गा , , सह संचालक- फादर फ्रीजो ,श्री अमर सिंह दांगी, श्री के. एन. शर्मा( पूर्व प्राचार्य डाइट), प्राचार्य डॉ नलिन थपलियाल, डॉ नीरज शक्ति निगम (वरिष्ठ दंत चिकित्सक),श्री प्रदीप सिंह ठाकुर (जिला विधिक सहायता अधिकारी), सचिन तिवारी (नवभारत ब्यूरो चीफ) ,शकील अहमद,अभिनंदन जोशी , मीडिया संचालक रनजीत सिंह साथ ही एन एस एस को सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करने वाले अनेक वरिष्ठ स्वयंसेवक उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम में अनेक मनमोहक, रंगारंग एवं शिक्षाप्रद प्रस्तुति दी गयी , जिसमें नारी शक्ति पर केंद्रित नृत्य नाटिका ने उपस्थित लोगो को सबसे ज्यादा प्रभावित किया,सभी ने इस प्रस्तुती की सराहना की ।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जलन कर प्रेयर डांस द्वारा किया गया ।इसके साथ ही एन एस एस के वरिष्ठ स्वयसेवको की उपलब्धियों की जानकारी मानसी पलिया द्वारा दी गई।
श्री खान ने अपने वक्तव्य में महिला सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए कहा अत्याचार करना ही पाप नहीं है अपितु सहना भी बड़ा पाप है, अत्याचार होते देखना और भी बड़ा पाप है। जिला संगठक श्री जग्गा ने एन एस एस की गतिविधियां की जानकारी देते हुए कहा की इसके द्वारा स्वयसेवक व्यक्तित्व विकास के साथ समाज मे अपना स्थान बनाता है। डॉ निगम ने अपने उद्बोधन मे उच्च जीवन और उच्च विचार रखने की प्रेरणा दी । संस्था संचालक फादर सेल्विचन ने एन एस एस द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए कहा की अपना काम पूरी ईमानदारी से करना ही सबसे बड़ी देशभक्ति है। फादर फ्रीजो ने समाज सेवा के विभिन्न आयामों की जानकारी दी जिसके द्वारा स्वयसेवक न केवल अपना बल्कि समाज का भी विकास कर सकता हैं। वरिष्ठ स्वय सेवक प्रियंका द्विवेदी, आशीष यादव ,आयुष द्वारा नये एन एस एस स्वयंसेवको को एन एस एस की विस्तृत जानकारी दी गई इसके साथ ही इस योजना के लाभ बताये गए। प्राचार्य द्वारा एन एस एस की गतिविधियों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का संचालन- साक्षी वैरागी,निधि दांगी,गोलू पांचाल द्वारा किया गया एवं आभार गर्ल्स यूनिट प्रोफेसर दीपा राठौर ने ज्ञापित किया । कार्यक्रम को सफल बनाने मे डॉ दिनेश शाह,डॉ गिरीराज सिंह, प्रो एम बघेल,प्रो मनीष आचार्य ,डॉ मालवीका, श्रीमती ममता, प्रो अमित , वरिष्ठ स्वयंसेवक सुमित शुक्ला, नरेंद्र ठाकुर, दीपक लोधी, देवेंद्र लोधी, तरंग कटियार,कीरत रघुवंशी,साक्षी रघुवंशी,मानसी राजपूत,नेहा गोस्वामी,हिमांशु पलिया, अमन चौबे ,दिव्या आदि उपस्थित रहे।एन एस एस बॉयज़ यूनिट प्रोफेसर अरविंद द्विवेदी द्वारा कार्यक्रम की जानकारी दी गयी । कार्यक्रम को सफल बनाने मे इशिका कुशवाह, अंजली कुशवाह,साक्षी वैरागी, इंदु ठाकुर,वर्षा लोधी,मानसी पलिया, पल्लवी रघुवंशी,शिवानी रघुवंशी,स्वाति शर्मा,अनुज गोस्वामी,गोलू पांचाल,अभय किरार ,मयंक ,रणवीर,अभय,
अभिशेक ,पूजा सोनी, मीनाक्षी ,तुला,सुरेन्द्र,
अनिता ,आदि स्वयंसेवको का विशेष योगदान रहा। साथ ही कार्यक्रम में लगभग 130 से अधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ