विदिशा दिनांक 27 जनवरी 2023
14 एमपी बटालियन के एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल यस छिब्बर के साथ एनसीसी कैडेट्स ने राजुल विकलांग पालक अभिभावक उत्थान समिति के अंतर्गत संचालित दीक्षा निकेतन विशेष स्कूल पुराना जिला अस्पताल परिसर विदिशा मध्य प्रदेश का भ्रमण किया।
इस दौरान कैडेट्स ने दिव्यांग बच्चों से मिलकर उनकी परेशानियों को जाना और समझा। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल के द्वारा दिव्यांग बच्चों स्वीट्स एवं फलों का वितरण किया गया। लेफ्टिनेंट कर्नल यस छिब्बर ने बताया कि जीवन में सदैव सकारात्मक सोच रखनी चाहिए और ऐसे लोगों की मदद करना चाहिए।
इस आयोजन में बटालियन के सूबेदार मेजर हृदय रंजन, सुबेदार पोपट घुले समस्त पीआई स्टाफ एवं एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ विनीता प्रजापति सीटीओ मुकेश आजाद एवं 100 कैडेट्स आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ