भारतीय किसान संघ जिला रायसेन के द्वारा देवनगर में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन का पांचवा दिवस पर तहसीलदार मोती लाल अहिरवार धरना स्थल पर पहुंचे

भारतीय किसान संघ जिला रायसेन के द्वारा देव नगर तहसील गैरतगंज में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन का पांचवा दिवस पर तहसीलदार मोती लाल अहिरवार धरना स्थल पर पहुंचे
Editor in Chief Abhishek Malviya 
जहां पर किसानों ने जमकर नारेबाजी की भारतीय किसान संघ के जिले मंत्री मिट्ठू लाल मीणा ने पूर्व में दिए गए ज्ञापन की सभी मांगों को बिंदुवार बताया एवं कहा कि जो आपके स्तर की समस्याएं हैं उनको आप ठीक करेंगे और जो जिले स्तर की समस्याएं हैं उनको जिले के सक्षम अधिकारी द्वारा हल कराएं एवं बिजली एवं यूरिया की किल्लत को समाप्त विधिवत वितरित किया जाए बिजली विभाग एवं सेवा सहकारी समितियों में तथा धान समर्थन मूल्य तुलाई केंद्रों पर किसानों के साथ हो रहे और अन्य को तुरंत रोका जाए एवं लिखित आश्वासन दें तत्पश्चात यह धरना प्रदर्शन आंदोलन समाप्त होगा अन्यथा यह अनिश्चितकालीन के लिए चलता रहेगा तहसीलदार जीके द्वारा कहा गया कि मैं मेरे स्तर की मांगों को पूरा करने की पूरी कोशिश करूंगा एवं जो आपकी जिले स्तर की समस्याएं हैं वह सक्षम अधिकारी तक पहुंचा कर आपको अवश्य अवगत करा दूंगा भारतीय किसान संघ के सभी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि जो किसान नेता कार्य करेगा वही देश पर राज करेगा हम अपना अधिकार मांगते नहीं किसी से भीख मांगते आज धरना स्थल पर प्रमुख रूप से भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री मिट्ठू लाल मीणा जिला सदस्य चरण सिंह धाकड़ तहसील अध्यक्ष मोर सिंह कुशवाह तहसील मंत्री विजय सिंह दांगी सूरत सिंह धाकड़ जीवन सिंह धाकड़ मुनीम सिंह दांगी कुमार सिंह धाकड़ तेजराम धाकड़ तुलसीराम पटेल जालम सिंह वीर सिंह दांगी माधव सिंह धाकड़ मेघराज डांगी लखन मीणा नरपत सिंह रफीक उर रहमान भैरव सिंह मीणा लक्ष्मी नारायण साहू लीलाधर साहू लोकेंद्र मीणा मलखान सिंह नेताजी जतिन मीणा आदि दर्जनों किसान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ