Editor in Chief Abhishek Malviya
पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विदिशा एवं विदिशा ग्रामीण द्वारा पीतलमिल स्थित विधायक कार्यालय में श्रधांजलि सभा का आयोजन किया गया। जहां विधायक भार्गव सहित सभी कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर विधायक शशांक श्रीकृष्ण भार्गव ने कहा
देश के दूसरे प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री का कृतित्व बेमिसाल है। कठिन समय में उन्होंने देश की बागडोर संभाली और भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाई। उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा देकर भारत के भविष्य की राह तैयार की।
अनुशासन समिति के जिलाध्यक्ष बाबूलाल वर्मा,नंदकिशोर शर्मा ने कहा कि राष्ट्र प्रेम की भावना से ओतप्रोत थे और गांधीजी की तरह उच्च नैतिक मानदंडों का पालन करने वाले थे।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय कटारे,नरेंद्र रघुवंशी ने कहा कि शास्त्री जी स्वभाव से विनम्र और आंतरिक दृष्टि से मजबूत और कुशल रणनीतिकार थे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के कई चुनाव अभियानों का नेतृत्व किया और जीत दिलाई।
इस अवसर पर गांधी चौपाल के जिला प्रभारी जिनेश जैन,सुरेश बाबू पाठक,विजयकांत रैकवार, बृजेंद्र वर्मा,राजकुमार पासी,जवाहर कुशवाह,संयोग जैन,ओपी शर्मा,महेंद्र बारके,राजकुमार डिडोत, मनोज जाटव,डीके रैकवार,पर्वत गौड़,डॉ हेमराज,हरिओम किरार,बाबू पाल,दिनेश मालवीय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ