जन-जन को मिल रहा है सरकार की अंत्योदय तथा विकास केन्द्रित अनेकों योजनाओं का लाभ- विधायक श्री पटवा



भोजपुर विधानसभा के ग्राम कामतोनकासिया से प्रारंभ हुई विकास यात्रा
रायसेन, 13 फरवरी 2023
एडिटर इन चीफ अभिषेक मालवीय 
भोजपुर विधानसभा में ग्राम कामतोनकासिया में विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा द्वारा कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर विकास यात्रा का शुभारंभ किया गया। विकास यात्रा कामतोनकासिया से सौथर, महोली बरबटपुर होते हुए अन्य ग्रामों में पहुंची। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों को क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यो और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार में नागरिकों को अंत्योदय तथा विकास केन्द्रित अनेकों योजनाओं का लाभ मिल रहा है। 
विधायक श्री पटवा ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी और हितग्राहीमूलक योजनाओं का जन-जन को मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। हम सभी को आत्मनिर्भर व विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में अपना योगदान देना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके अलावा विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं, कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से भी युवाओं को स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है और ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। विधायक श्री पटवा ने प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री मातृ वंदना, आयुष्मान भारत, लाड़ली लक्ष्मी योजना, निःशुल्क खाद्यान्न वितरण, मुख्यमंत्री कन्य विवाह योजना सहित अनेक योजनाओं का उल्लेख किया गया। विधायक श्री पटवा द्वारा विभिन्न योजनाओं के हितलाभ वितरित किए गए। साथ निर्माण कार्यो का लोकार्पण तथा शिलान्यास भी किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ