देवनगर पुलिस द्वारा अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई

देवनगर पुलिस द्वारा अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई
Editor in Chief Abhishek Malviya 
दिनांक 3 मार्च 2023 को दौराने रोड पेट्रोलिंग थाना प्रभारी देवनगर घनश्याम शर्मा को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की देवनगर तरफ से रायसेन तरफ एक सफेद अल्टो कार अवैध रूप से शराब लेकर जा रही है इस सूचना पर हमराह स्टाफ को लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाने पर उपस्थित प्रधान आरक्षक 380 राजवीर सिंह महिला आरक्षक 823 हिमांशी राजपूत को मय शासकीय वाहन व चालक के तत्काल रवाना होकर कार का पीछा किया जो कार चालक पकड़ आने के डर से सिर सौदा गांव की मेन रोड छोड़कर गली में मोड़ दिया जो आगे रास्ता बंद होने से आगे नहीं जा सकी तभी पड़ोसी घरवाले निकलकर कार चालक से पूछताछ करने पहुंचे तो कार चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया उसके कुछ समय बाद ही पीछा करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची तो सफेद रंग की मारुति अल्टो कार
क्रमांक एमपी 04 EE1840 गली में खड़ी हुई व बैक लाइट जलती दिखी जिससे मौके पर उपस्थित साक्षी गणों के सामने कार को चेक किया गया तो उसमें पिछली सीट पर कार के कवर से ढकी हुई अवैध रूप से रखी लाल लाल देसी मदिरा मसाला शराब की 10 पेटियां विक्रय हेतु रखी मिली जिनके कार के अंदर कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले प्रत्येक पेटी में 50 पाव शराब कुल मिलाकर 90 लीटर अवैध देसी मदिरा मसाला कार व शराब की कुल कीमत करीब ₹500000 कीमती करीबन धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मौके पर जप्त की गई कार चालक द्वारा कार की चाबी लेकर भाग जाने से मौके पर मैकेनिक को बुला कर लॉक खुलवा कर जप्त शराब सहित कार को थाना देवनगर लाकर कार चालक अज्ञात के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया सादर सूचनार्थ ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ