अजयगढ़ बीएमओ पर भ्रस्टाचार का एक और आरोप पात्र के बजाय अपात्र को बना दिया आशा कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता के पद पर रिश्वत लेकर अपात्र को भर्ती करने के आरोप


पन्ना जिले के अजयगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम देवलपुर में आशा कार्यकर्ता की भर्ती में धांधली के आरोप लगाते हुए प्रार्थिया वंदना लोधी ने कैबिनेट मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, कलेक्टर संजय कुमार मिश्र और सीएमएचओ डॉ. व्हीएस उपाध्याय के नाम लिखित शिकायती आवेदन पत्र सौंपकर नियुक्ति निरस्त करवाने की मांग की है। प्रार्थिया ने बताया कि देवलपुर में आशा की जगह खाली थी जिसमे नियमानुसार भर्ती होनी थी जिसके लिए कई आवेदन किये गए थे जिसमें आवेदिका के अंक सबसे ज्यादा थे और वह गांव की ही निवासी है उम्र भी सही थी फिर भी बीएमओ अजयगढ़ डाॅ. केपी राजपूत के द्वारा उसकी नियुक्ति नहीं की गई क्योंकि प्रार्थिया बीएमओ को 30 हजार रुपये रिष्वत नहीं दे सकी। प्रार्थिया द्वारा बीएमओ डॉ. केपी राजपूत और बीसीएम अनुराग शर्मा पर रिश्वत लेकर गलत तरीके से अपात्र आवेदिका की भर्ती करने के आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर भर्ती प्रक्रिया निरस्त करने की मांग की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ