Editor in Chief Abhishek Malviya 7477071513
कथा स्थल में आने वाले समस्त वाहनों बस, ट्रैक्टर ट्राली, चार पहिया वाहन एवं दोपहिया वाहन के लिए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने का मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी-:
*नोट-:* दिनांक *09/04/2023* एवं *10/04/2023* को *दिव्य दरबार* की डायवर्सन एवं मार्ग व्यवस्था पृथक से जारी की जाएगी ।
*कथा स्थल पहुंच मार्ग व्यवस्था-:*
*1.* भोपाल, रायसेन की ओर से आने वाले समस्त वाहन अग्रवाल एकेडमी होते हुए पार्किंग स्थल पहुंचेंगे।
*2.* सागर की ओर से आने वाले समस्त वाहन मिर्जापुर बायपास होते हुए पार्किंग स्थल पहुंचेंगे।
*3.* राजगढ़, सिरोंज, शमशाबाद, करारिया की ओर से आने वाले समस्त वाहन विवेकानंद चौराहा से अग्रवाल एकेडमी होते हुए बाईपास से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे।
*4.* शहर की ओर से आने वाले दो पहिया तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों का रूट निम्नानुसार रहेगा
*A.* बस स्टैंड , नीमताल, रेलवे स्टेशन की ओर से आने वाले दो पहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन दुर्गानगर से अशीष मंगल वाटिका होते हुए पार्किंग स्थल पहुंचेंगे।
*B.* माधवगंज, पीतलमील की ओर से आने वाले दो पहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन अहमदपुर (अंबेडकर) तिराहा होते हुए अहमदपुर बायपास पार्किंग स्थल पहुंचेंगे।
*5.* *ड्रॉप एंड गो व्यवस्था*
विदिशा नगर में *सभी प्रकार के सवारी तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों* के लिए *ड्रॉप एंड गो व्यवस्था* तुलसी गार्डन अहमदपुर रोड एवं आशीष मंगल वाटिका पर की गई है जिनका उपयोग वाहन चालक सुविधानुसार कर सकेंगे।
*पार्किंग स्थल व्यवस्था*
*1.* भोपाल, रायसेन ,अग्रवाल एकेडमी एवं आशीष मंगल वाटिका की ओर से आने वाली समस्त वाहन वृंदावन होम्स पार्किंग (भोपाल सागर बायपास) में पार्क होंगे।
*2.* सागर, गुलाबगंज, ग्यारसपुर की ओर से आने वाले समस्त वाहन NCML वेयरहाउस पार्किंग (भोपाल सागर बायपास) में पार्क होंगे।
*3.* अहमदपुर तिराहा एवं पुरनपुरा की ओर से आने वाले समस्त दोपहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन अहमदपुर चौराहा पार्किंग (भोपाल सागर बायपास) में पार्क होंगे ।
*4.* गैरतगंज,गढी ,अहमदपुर की ओर से आने वाले समस्त वाहन चिरोड़िया गांव के पास मेला पार्किंग में पार्क होंगे।
*डायवर्सन व्यवस्था-:*
विदिशा बायपास मार्ग का उपयोग करने वाले समस्त भारी वाहनों के लिए *रूट डायवर्सन की व्यवस्था आवश्यकतानुसार दिनांक 07/04/2023 के दोपहर 12:00 बजे* से लागू रहेगी जो निम्नानुसार रहेगी:–
*1.* भोपाल से सागर की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहन सूखी सेवनिया से रायसेन एवं सलामतपुर तिराहा से गैरतगंज होते हुए सागर की ओर जा सकेंगे ।
*2.* सागर से भोपाल की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहन राहतगढ़ से गैरतगंज होते हुए भोपाल की ओर जा सकेंगे ।
*3.* अशोकनगर एवं गुना की ओर से भोपाल की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहन ढोलखेड़ी तिराहा से बैरसिया होते हुए भोपाल जा सकेंगे।
*4.* अशोकनगर एवं गुना की ओर से सागर जाने वाले समस्त भारी वाहन अग्रवाल एकेडमी बाईपास, सलामतपुर तिराहा से रायसेन, गैरतगंज होते हुए सागर जा सकेंगे ।
*समस्त नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील है कि उक्तानुसार यातायात व्यवस्था का पालन करते हुए आवागमन में होने वाले वाली किसी भी प्रकार की असुविधा से बचें।*
*विदिशा पुलिस*
0 टिप्पणियाँ