रायसेन पुलिस अधीक्षक के अनुसार विगत 19 अप्रैल को रायसेन जिले की सिलवानी तहसील के ग्राम पाठापौड़ी में एक अज्ञात लाश विक्षिप्त स्थिति में मिली थी। उक्त लाश को कल्लू चिढ़ार के रूप मे उसकी पत्नी ने पहचाना था। बाद में पुलिस जांच में सामने आया कि कल्लू चिढ़ार ने कर्ज से परेशान होकर अपनी बीमा पॉलिसी निकलवाने के लिए षड्यंत्र रचते हुए अपने ही दोस्त सलमान खान को सिलवानी बुलवाया और वहां उसकी हत्या करके चेहरा बिगाड़ दिया और कल्लू की पत्नी जो इस षड्यंत्र में शामिल थी उसने शव को कल्लू के रूप में पहचाना।
मृतक सलमान खान अपने बचपन में ही मां बाप को खो चुका था। उसका पालन पोषण उसके बड़े भाई ने किया था।
चौधरी मुदस्सिर सलीम ने कहा कि एक निरपराध मुस्लिम युवक की हत्या इतने वीभत्स तरीके से की गई वो भी ईद से 3 दिन पहले इस घटना ने कलेजा चीर दिया है।
मुदस्सिर सलीम ने कहा कि मैं प्रदेश के मुखिया शिवराज जी से अपील करता हूं कि वे इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराएं और साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजे के रूप में 50 लाख रुपए या सरकारी नौकरी की मांग भी मुदस्सिर सलीम द्वारा की गई है
0 टिप्पणियाँ