दिग्विजय ,कमलनाथ कांग्रेस की धर्मनिरपेक्षता का दिखावटी मुखौटा बेनकाब कर रहे हैं : मुदस्सिर सलीम

दिग्विजय ,कमलनाथ कांग्रेस की धर्मनिरपेक्षता का दिखावटी मुखौटा बेनकाब कर रहे हैं : मुदस्सिर सलीम
Editor in Chief Abhishek Malviya
अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव चौधरी मुदस्सिर सलीम ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर बड़ा बयान दिया है। 
चौधरी मुदस्सिर सलीम ने कहा कि इस देश की अखंडता और एकता को अगर कोई चीज मजबूत करती है तो वो धर्मनिरपेक्षता है। लेकिन धर्मनिरपेक्षता के सर पर पैर रख कर दशकों शासन करने वाली कांग्रेस का छद्म मुखौटा उन्हीं के नेता उतार रहे हैं।
मुदस्सिर सलीम ने कहा कि विगत 8 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कहते हैं कि भारत के आंकड़े बताते हैं कि भारत हिंदू राष्ट्र है। 
वहीं दिग्विजय सिंह का बयान 16 अगस्त को आता है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर बजरंग दल को प्रतिबंधित नहीं किया जाएगा।
कांग्रेस का दोहरा चरित्र यहां दिखाई देता है।
कर्नाटक में 15% अल्पसंख्यक वोट दिखा तो वहां बजरंग दल पर  प्रतिबंध लगाने की बात की गई जबकि मध्यप्रदेश में 6% अल्पसंख्यक वोट है तो कांग्रेस के वादे और नियत दोनों बदल गए।
मुदस्सिर सलीम ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। खुद को मुसलमानों का स्वघोषित मसीहा कहने वाले दिग्विजय साहब बताएं कि उनके नेता राहुल गांधी मणिपुर और लद्दाख तो जाते हैं लेकिन मेवात क्यों नहीं जाते।
दिग्विजय सिंह बताएं कि कर्नाटक में बजरंग दल प्रतिबंधित है तो मध्यप्रदेश में क्यों नहीं और मध्यप्रदेश में नहीं तो कर्नाटक में क्यों?
कमलनाथ बताएं कि जब संविधान ने भारत को धर्मनिरपेक्ष माना है तो वे किस मुंह से संविधान की धज्जियां उड़ा संवैधानिक पद की लालसा रखे हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ