अभिषेक मालवीय विदिशा 7477071513
विदिशा शहर में थाना सिविल लाइन पुलिस विदिशा की वाहन चेकिंग के दौरान सवारी ऑटो से 12 पेटी अवैध शराब जप्त की गई बता दें कि 600 क्वार्टर पावर स्ट्रांग व्हिस्की जिसकी कीमत ₹60000 तथा एक सवारी ऑटो एमपी 40 आर 1343 जिसकी कीमत लगभग 140000 रुपए अकी जा रही है कुल मसरूका जप्त 2 लख रुपए बताई जा रही है
बता दे की विदिशा पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने जिले के सभी थाना प्रभारियो को आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अवैध शराब का व्यापार करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया था जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय विदिशा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव नगर पुलिस अधीक्षक राजेश तिवारी के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाइन थाना प्रभारी शाहवाज खान ने दुर्गा नगर चौराहे पर वाहन चेकिंग कराई थी जहा वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक ऑटो में भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर शेरपुरा तरफ लेजाई जा रही है जिस पर पुलिस टीम ने चेकिंग पॉइंट पर नाकाबंदी की तभी एक सवारी ऑटो तेजी से रंगई की तरफ से आता दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया तो चालक ऑटो लेकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा जिसमें 12 पेटी अवैध शराब रखी हुई थी पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम मनीष पिता हरि नारायण भावसार निवासी पुरनपुरा विदिशा बताया एवं साथी जो फरार है उसका नाम पप्पन सिंधी निवासी हलाली कॉलोनी विदिशा बताया तथा कब्जी से 12 पेटी देशी शराब और ऑटो जप्त किया तथा थाने लेकर एवं आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 597/23 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम का पंजीवद्ध किया गया पूछताछ पर पकड़े गए आरोपी द्वारा पूर्व शराब तस्कर अप्पन सिंधी के लिए काम करना बताया वही पुलिस पप्पन सिंधी की तलाश कर रही है
समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी शाहवाज खान, सउप निरीक्षक भगवान सिंह, आरक्षक अमर दांगी, आरक्षक अखिलेश राजावत, आरक्षक कुलदीप चंदेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही
0 टिप्पणियाँ