संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए हमें सजग रहना होगा: पुरन्दर प्रताप यादव

संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए हमें सजग रहना होगा: पुरन्दर प्रताप यादव
कुशीनगर 
लोकतंत्र लोक की आत्मा होती है: कमलेश
राइज एंड एक्ट के तहत राष्ट्रीय एकता, शांति एवं न्याय' विषयक संगोष्ठी आयोजित
नगरपालिका परिषद कुशीनगर के केश्वर इंटरमीडिएट कालेज बनवारी टोला के परिसर में
राइज एंड एक्ट के तहत 'राष्ट्रीय एकता, शांति एवं न्याय'' विषयक संगोष्टी आयोजित की गयी। साथ ही जागरूकता रैली निकालकर विभिन्नता में एकता का संदेश दिया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य पुरन्दर प्रताप यादव ने कहा कि अपना देश एक ऐसे बगीचे की तरह है जहां तरह तरह के पेड़, पौधे हैं और अलग अलग किस्म के फूल व फल हैं। ठीक इसी तरह देश की 140 करोड़ लोग अलग अलग धर्मों, समुदाय, जाती, वर्ग के हैं और यही विभिन्नता हमारी ताकत है। भारतीय संविधान ने सबको जीने, रहने, काम व शिक्षा का अधिकार दिया है। देश की संस्कृति, परंपरा, संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए हमें सजग रहना होगा। कमलेश भारती ने कहा कि लोकतंत्र लोक की आत्मा होती है और चुने हुए जन प्रतिनिधियों को सेव परमो धर्म: के सिद्धांत पर अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए। संजय सिंह ने कहा कि सदियों से हमारी संस्कृति मेल-जोल की रही है। समतामूलक समाज का सपना आजादी के आंदोलन के दौरान परवान चढ़ा था और देश नफरत, गैर बराबरी और बाजारवाद के खिलाफ स्वामी विवेकानंद, गांधी, नेहरू, भगत सिंह, सुबाष चन्द्र बोष, डा0 अम्बेडकर सहित शिक्षित वर्ग के। नेतृत्व में उठ खड़ा हुआ था और सबने, सुखी, सम्पन्न आजाद भारत का सपना देखा था और यही भारत की परिकल्पना थी। शिक्षक शेषनाथ यादव ने कहा कि हमारा संविधान बसुधैव कुटुम्बकम, सर्वे भवन्तु सुखिनः का संदेश विश्व को देता है। सदियों से स्थापित भारत के विश्व गुरु की पहचान, राष्ट्रवाद को 
कायम रखने के लिए एक बेहतर समाज केे निर्माण को आगे आना होगा। संचालन आयोजक हृदया नन्द शर्मा ने किया। इस अवसर पर देवेंद्र प्रताप यादव, जयसिंह प्रसाद, कन्हैया वर्मा, मनोज भारती, गिरिधर गोपाल, अमरजीत यादव, जगतराज, अम्बालिका यादव, शशिमा पटेल, मुन्नी देवी सहित छात्र - छात्राएं उपस्थित रहीं।

कुशीनगर से श्यामबदन की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ